फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परधानिन में दिखा त्याग से तरक्की का सफर

विज्ञापन
गोमतीनगर ​​स्थित संगीत नाटक अकादमी में नाटक का मंचन करते कलाकार। 
विज्ञापन
लखनऊ। पति की पढ़ाई के लिए सब कुछ दांव पर लगाने वाली महिला को जब वही दूसरी शादी कर छोड़ देता है तो वह हार मानने के बजाय अपने बच्चे के साथ नई राह बनाती है। ग्राम प्रधान बनकर सरकारी योजनाओं को गांव तक पहुंचाती है और उसे आदर्श गांव बना देती है। महिला के संघर्ष और हौसले की यही कहानी सोमवार को गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में भोजपुरी नाटक परधानिन के जरिये मंचित की गई।
विज्ञापन

सरोज सिंह की कहानी पर आधारित नाटक का रूपांतरण मनोरमा श्रीवास्तव और महेश चंद्र गुप्त ‘महेश’ ने किया। मुन्नी देवी के निर्देशन में भोजपुरी संवादों और लोकगीतों के माध्यम से महिला के त्याग, अकेलेपन और संघर्ष को दर्शाया गया। गांव के विकास और इसके लिए महिला को राष्ट्रपति से सम्मान मिलने का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया।
मंच पर महेश चंद्र गुप्त, अंशिका सक्सेना, ज्ञानेश्वर मिश्र, गुरुदत्त पांडेय, मुकुल कुमार और सूरज कुमार समेत अन्य कलाकारों ने अभिनय किया। इस अवसर पर इंदु भूषण पांडेय, कमलेश कुमार गुप्ता, पवन सिंह चौहान, प्रभुनाथ राय, सुधीर मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव, गोपाल सिन्हा और रवि भट्ट समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में नाटक का मंचन करते कलाकार। 

गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में नाटक का मंचन करते कलाकार। 

गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में नाटक का मंचन करते कलाकार। 

गोमतीनगर स्थित संगीत नाटक अकादमी में नाटक का मंचन करते कलाकार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें