फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाई मित्रों का सम्मान, मंत्री ने बांटी पीपीई किट

विज्ञापन
सफाई मित्रों को सम्मानित करते नगर विकास मंत्री एके शर्मा व महापौर सुषमा खर्कवाल।
विज्ञापन
लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को गोमतीनगर स्थित नगरीय निकाय निदेशालय में सफाई मित्रों को सम्मानित कर पीपीई किट वितरित की गईं। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहरों की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सफाई मित्रों की भूमिका अहम है। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।
विज्ञापन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिला है। इस उपलब्धि में सफाई मित्रों और नगर निगम कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद और सचिव नगर विकास अनुज कुमार झा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें