फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कई इलाकों में आज प्रभावित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के कई इलाकों में सुधार कार्य के कारण बुधवार को बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के विश्वास खंड उपकेंद्र के विनय खंड दो व तीन की आपूर्ति दोपहर दो से शाम चार बजे तक प्रभावित रहेगी। विपिन खंड उपकेंद्र के विशाल खंड एक व दो, डिगडिगा में सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली परेशान करेगी।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-5 उपकेंद्र के अवधपुरी खंड-2, कौशलपुरी, संकट मोचन मंदिर, गंगोत्री विहार फेज-2, गड़ेरियनपुरवा के कुछ उपभोक्ताओं की दोपहर 12 से दो बजे और ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के 4/362 विराम खंड के आसपास दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सुभाष पार्क उपकेंद्र के सेक्टर-ए व सी महानगर, पुराना महानगर, कृष्णा कॉलोनी और अहिबरनपुर उपकेंद्र की गल्ला मंडी, मूंगफली मंडी, आदर्शपुरम के आसपास सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। नादरगंज ओल्ड उपकेंद्र के अलकनंदा, मिर्जापुर गांव, शहीद पथ, औरंगाबाद जागीर, औरंगाबाद खालसा, सपना सिटी विनायक सिटी, शिवलोक, शांतिपुरम, बेहसा बाग नंबर-दो, पृथ्वीनगर, अपना विहार आदि की बिजली सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें