फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 24 घंटे गुल रही 50 हजार आबादी की बिजली

Fri, 10 Nov 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। क्षेत्र के कलुवाखेड़ा उपकेंद्र के उपकरण बुधवार देर शाम फुंक गए। इससे 35 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब 50 हजार की आबादी को 24 घंटे बिजली का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कलुवाखेड़ा उपकेंद्र केअतरहर, रनापुर और ऐंधी फीडर से क्षेत्र के डुमटहर, अतरहर, गोनामऊ, लोदीपुर, धुराई, शिवपुरी, कलुवाखेड़ा, मुस्तकीमगंज, दृगपालगंज, ऐंधी, चडौली, डोडेपुर, लल्लाखेड़ा, बेहटा सातनपुर, रनापुर, पहरौली, खजुरिहाबांध, देवीखेड़ा, मोहनपुर, नंदेहरी समेत 35 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। इन गांवों की बिजली बुधवार शाम करीब छह बजे गुल हो गई।
काफी देर तक आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करने के बाद लोगों ने उपकेंद्र पर संपर्क किया तो पता चला कि उपकरण फुंक गए हैं। इलाके की करीब 50 आबादी रातभर बिजली आने का इंतजार करती रही। लोगों को बताया गया कि उपकरण ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन

उपकेंद्र के इनकमिंग पैनल में आई खराबी को कर्मचारी बृहस्पतिवार सुबह तक दुरुस्त नहीं कर सके। एक-दो बार आपूर्ति बहाल करने के प्रयास के दौरान तेज आवाज के साथ पैनल में ब्लास्ट हो गया। इससे बाद दोबारा मरम्मत कार्य शुरू किया गया। पूरे दिन की मशक्कत के बाद देर शाम आपूर्ति बहाल हुई।
उपकेंद्र के अवर अभियंता राम नाथ ने बताया कि इनकमिंग पैनल में छिपकली के घुसन से उसके अंदर ब्लास्ट हो गया था। उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया गया। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे खराबी दूर करके आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें