फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए घर में दीपावली मनाएंगे 12,701 परिवार

Fri, 10 Nov 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 12,701 गरीब अपने नए घरों में दीपावली मनाएंगे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के इन आवासों को सात माह में पूर्ण कराया गया है। नए घरों में दीपक जलाने के साथ ही गरीब गृह प्रवेश भी करेंगे। इसके लिए लोग अपने घरों को सजाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इस साल 14368 प्रधानमंत्री आवास और 579 मुख्यमंत्री आवास गरीबों को दिए गए। मुख्यमंत्री आवास का बजट गत सितंबर माह में मिला था। डीआरडीए ने अब तक 60 मुख्यमंत्री आवासों को पूर्ण करवाया है। अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के 12641 आवास पूर्ण करा दिए गए हैं। लाभार्थी धनतेरस व दीपावली शुभ मुहूर्त में अपने नए गृह में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे हैं।

15 दिन में 800 आवासों का पूरा हुआ निर्माण
विभाग ने दीपावली से पहले अधिक से अधिक आवासों को पूर्ण कराने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके चलते मात्र 15 दिन में करीब 800 आवासों को पूर्ण करवाया गया है। दिसंबर तक सभी आवासों को पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपावली तक आवासों का निर्माण पूरा कराने के लिए शासन ने लक्ष्य दिया। जिले में 12701 आवास पूर्ण करवाए गए हैं। लाभार्थी नए घरों में दीपावली का पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें