फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर तय शेड्यूल के मुताबिक मिलेगी बिजली, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

Wed, 28 Feb 2018 01:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सरकार ने होली के मौके पर प्रदेश में पर्याप्त बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन से कहा है कि सभी क्षेत्रों में निश्चित शेड्यूल के अनुसार कटौतीमुक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन होली पर आपूर्ति व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि अधिकारियों को होली पर बिजली मांग का आकलन करके आवश्यकतानुसार बिजली की व्यवस्था करने को कहा गया है। सभी क्षेत्रों में तय शेड्यूल के अनुसार कटौतीमुक्त आपूर्ति की जाएगी।

प्रमुख सचिव ने वितरण से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को लगातार सजगता बरतने का निर्देश देते हुए कहा, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जहां भी होलिका दहन हो वहां बिजली लाइनों को क्षति न पहुंचे और कोई दुर्घटना न हो। साथ ही स्थानीय गड़बड़ियों को तत्काल ठीक करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों और जरूरी सामानों की भी व्यवस्था कर ली जाए ताकि फाल्ट होने पर उसे जल्द ठीक कराकर आपूर्ति सामान्य की जा सके।
विज्ञापन


आलोक कुमार ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में किसी तरह की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस समय प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे, तहसील मुख्यालयों एवं बुंदेलखंड को 20 घंटे तथा जिला मुख्यालयों, उद्योगों व महानगरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें