फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमीनाबाद में ट्रांसफार्मर की खराबी से बिजली गुल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद में शुक्रवार को दोपहर से शाम तक कई घंटे तक बिजली गुल रही। इससे व्यापार पर असर पड़ा। यह बिजली संकट ट्रांसफार्मर की खराबी और 11 हजार के फीडर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि सबसे पहले दोपहर 12:30 बजे मोहन मार्केट फीडर में गड़बड़ी के कारण कारण 600-700 दुकानों व शोरूमों की बिजली आपूर्ति करीब तीन बजे तक ठप रही। साथ ही, ट्रांसफार्मर के चबूतरे के निर्माण के लिए भी आपूर्ति बंद रखी गई। इसके बाद बिजली चालू हुई, मगर कुछ देर बाद फिर ठप हो गई। व्यापारियों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई तो बताया गया कि श्रीराम रोड के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। इससे भूसा मंडी, गन्ने वाली गली, श्रीराम रोड चौराहा सहित आसपास क्षेत्र के लोग बिजली के लिए तरस गए। अधिशासी अभियंता धमेंद्र सक्सेना ने बताया कि कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी होने के कारण श्रीराम रोड सहित आसपास के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
फैजुल्लागंज में 5000 घरों-दुकानों की बिजली ठप
बाढ़ के चलते फैजुल्लागंज में 5000 घरों व दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर की पेटी के पानी में डूबने के कारण बृहस्पतिवार रात तक 31 ट्रांसफार्मरों की बिजली बंद करनी पड़ी। अधिशासी अभिंयता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि इनमें 63 केवीए के तीन, 100 केवीए के सात, 250 केवीए के 11, 400 केवीए के आठ और 630 केवीए के दो ट्रांसफार्मर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें