फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमीनाबाद व वास्तुखंड में फॉल्ट से गुल हुई बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। अलग-अलग क्षेत्रों में फॉल्ट और आग लगने से ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

गोमतीनगर के वास्तुखंड में दोपहर एक बजे केबल में फॉल्ट आया। इसके कारण करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। कर्मचारियों ने बाद में फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की। वहीं, अमीनाबाद क्षेत्र की एबीसी में शाम करीब 4 बजे आग लग गई। इससे लगभग ढाई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। नजीराबाद रोड और लाल मस्जिद के आसपास के लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी हुई। व्यापारियों को भी इस संकट से जूझना पड़ा। अमीनाबाद के व्यापारियों ने बताया कि बार-बार होने वाले फॉल्ट से उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ता है। अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि फॉल्ट को ठीक करने में कुछ समय लगा, जिसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बारिश के बीच बिजली की आवाजाही
दूसरी ओर, फैजुल्लागंज वार्ड में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति में बाधा आई। सीतापुर रोड केशवनगर, सिमरा, अन्ना मार्केट, डुडौली और प्रीती नगर जैसे कई क्षेत्रों में यह समस्या रही। शाम 6 बजे से 8 बजे के बीच बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें