फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 19 घंटे तक बिजली गुल, प्रदर्शन व हंगामा, 50 हजार की आबादी रही परेशान

विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। शारदा नगर स्थित करीब 4500 प्रधानमंत्री आवासों की बिजली 19 घंटे गुल रही। बिजली संकट का यह झटका करीब 50 हजार आबादी को लगा, जिसमें प्रधानमंत्री आवास के अलावा आसपास के इलाके शामिल थे। प्रभावित लोगों ने इसके विरोध में सुबह से लेकर रात तक कम से कम 10 बार घेराव, हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके बाद भी देर रात तक व्यवस्था सही नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

बिजनौर के शारदा नगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में सुबह 6:30 बजे धमाके के साथ फॉल्ट हो गया। इससे शारदा नगर इलाके 8000 से ज्यादा उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार, उपखंड अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव और जूनियर इंजीनियर आशुतोष कुमार उपकेंद्र पहुंचे।
तमाम कोशिश के बाद करीब रात 9:30 बजे वैकल्पिक स्रोत से 50 फीसदी उपभोक्ताओं की बिजली चालू की जा सकी, हालांकि ये आपूर्ति भी सुचारू रूप से नहीं चल सकी। भीषण गर्मी और उमस के दौरान प्रधानमंत्री आवास, माती और बिजनौर का कुछ हिस्सा रात 1:30 बजे तक बिजली विहीन रहा। इसके विरोध में तीनों जगह के प्रभावित लोगों ने उपकेंद्र से लेकर फॉल्ट स्थल तक बिजली कर्मियों की टीम का घेराव, हंगामा और प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन



आश्वासन पर लौट गए पीड़ित
अभियंताओं ने विरोध-प्रदर्शन करने वाले लोगों को समझाया कि फॉल्ट ठीक होते ही बिजली चालू कर दी जाएगी। इस आश्वासन पर लोग उस वक्त वापस लौट गए। इसके बाद भी बिजली चालू नहीं हुई तो हंगामे का यह दौर कई चरण में सुबह नौ बजे से देर रात तक चलता रहा।



पुराने फॉल्ट के जॉइंट में थी खराबी
अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि पुराने फॉल्ट की जगह लगे बॉक्स में धमाका होने के कारण बिजली गुल हुई थी। शारदा नगर उपकेंद्र के पास 33 हजार केवी क्षमता की बिजली आपूर्ति करने का दूसरा कोई स्रोत नहीं था। इसी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फॉल्ट के ठीक करने का काम किया जा रहा है।

बिजली के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं
प्रधानमंत्री आवास में रह रहे लोगों को लिए बिजली जाने पर वैकल्पिक कोई व्यवस्था नहीं है। यहां के लोगों ने बताया कि जनरेटर की सुविधा न होने के कारण जब भी इस तरह का बिजली संकट आता है तो परेशानी होती है। रविवार को अवकाश होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हुई।
मोहनलालगंज में पोल टूटने से हुई समस्या
मोहनलालगंज स्थित धनुवासाड़ फीडर का सप्लाई पोल टूटने के कारण आसपास के गांव के लोगों को रविवार के दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ा। उधर, सिसेंडी में लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें