फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रातभर गुल रही बिजली, चार लाख लोग बेहाल

Fri, 14 Aug 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सरोजनीनगर में उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग व शाहपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात से बृहस्पतिवार देर शाम तक शहर और ग्रामीण इलाकों के चार लाख उपभोक्ता बिजली कटौती, फॉल्ट और ट्रिपिंग से परेशान रहे। कहीं तार टूटने से पूरी रात बिजली गुल रही तो कहीं जंफर और केबल जलने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। नगराम में करीब 50 गांवों की बिजली गुल रही, जबकि काकोरी में 11 केवी लाइन का फॉल्ट पांच घंटे तक नहीं मिल सका। सरोजनीनगर में लगातार कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कानपुर रोड स्थित न्यू गुडौरा मानसरोवर योजना में बुधवार रात तार जलकर टूट गया। इससे पूरी रात बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर तार जुड़वाया, लेकिन दिनभर ट्रिपिंग जारी रही। उपभोक्ता विवेक, दीपक कुमार, अमित ने आरोप लगाया कि शिकायत के लिए कनिष्ठ अभियंता और उपखंड अधिकारी को फोन करने पर कई बार संपर्क नहीं हो पाता। मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि फॉल्ट का संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करा दिया गया।
नगराम में 50 गांवों की बिजली गुल
नगराम में समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर की हाईटेंशन लाइन में बुधवार रात 7:42 बजे जंफर जल गया। इससे करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे करीब डेढ़ लाख लोग प्रभावित हुए। अवर अभियंता समेसी उपकेंद्र ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाशा और जंफर जोड़कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

काकोरी में पांच घंटे नहीं मिला फॉल्ट
काकोरी के शाहपुर फीडर में बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे 11 केवी लाइन का तार टूट गया। सूचना के बावजूद करीब पांच घंटे तक फॉल्ट नहीं मिल सका। जमलापुर, कर्झन, दसदोई, अशरफ खेड़ा, बहरू, शाहपुर समेत कई गांवों में बिजली गुल रही। इससे करीब 15 हजार लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि ओवरलोड के कारण एबीसी केबल जल रहे हैं।

सरोजनीनगर में हंगामा
सरोजनीनगर में लगातार कटौती और ट्रिपिंग से नाराज उपभोक्ता शारदानगर पावर हाउस पहुंच गए और हंगामा किया। कुछ देर के लिए सभी फीडरों की आपूर्ति ठप करा दी गई। सूचना पर बिजनौर पुलिस पहुंची। अधिकारियों और पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। रसूलपुर, बंथरा और नीवा फीडर से जुड़े करीब 24 गांवों में भी पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। उपभोक्ताओं के मुताबिक 10-15 मिनट बिजली आने के बाद आधे से एक घंटे तक कटौती हो रही है। अनौरा आंशिक गांव का ट्रांसफार्मर भी सुबह खराब हो गया, जिससे करीब 50 हजार लोग प्रभावित हुए।
बसंतकुंज में ओवरलोड से कटौती
बसंतकुंज उपकेंद्र के अमेंठिया, ललाबाग, बालाजी, रामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रेरणा स्थल और एलडीए फीडर में ओवरलोड के चलते चार घंटे से अधिक कटौती हुई। कर्मचारियों के मुताबिक ओवरलोड से एबीसी लाइन के केबल गर्म होकर जल रहे हैं। वहीं शाहपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एलटी लाइन का पोल झुकने से तार नीचे लटक गए और आपूर्ति बाधित हुई।
जानकीपुरम में चला मरम्मत का काम
जानकीपुरम में 33/11 केवी उपकेंद्रों पर लोड बैलेंसिंग और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस किया गया। लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई भी हुई। इसके चलते क्षेत्र में करीब ढाई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

सरोजनीनगर में उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग व शाहपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से

सरोजनीनगर में उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग व शाहपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें