फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूनिटी कॉलेज को हराकर ला-मार्टीनियर ए फाइनल में

विज्ञापन
मैच में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। मेजबान ला-मार्टीनियर (एलएमसी) ए ने रोमांचक मुकाबले में यूनिटी काॅलेज को 2-1 से हराते हुए मार्टिन कप अंतर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबल मेें ला-मार्टीनियर (एलएमसी) बी ने ला-मार्टीनियर (एलएमसी) सी को 1-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। ला-मार्टीनियर पोलाे ग्राउंड में खेले गए पहले सेमीफाइनल में ला-मार्टीनियर ए का सामना यूनिटी काॅलेज से हुआ। यूनिटी कॉलेज ने 17वें मिनट में जैनुअल के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई। हालांकि एलएमसी टीम ए ने जल्द ही वापसी की। रसेल ने 24वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 37वें मिनट में देव अधिकारी ने गोल कर एलएमसी टीम ए को 2-1 की िनर्णायक बढ़त दिला दी। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एलएमसी बी की भिड़ंत एलएमसी सी से हुई। मुकाबले का एकमात्र गोल एलएमसी टीम बी की ओर से सूरज ने किया। एलएमसी टीम बी ने अंतिम चार में जगह बनाई।

मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें