फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली की समस्या दूर किए बिना बंद नहीं होगी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पावर कॉर्पोरेशन ने कॉल सेंटर 1912 के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। उपभोक्ताओं की समस्या सुलझाए बिना ही कॉल सेंटर के कुछ जिम्मेदार फर्जी तरीके से निस्तारण दर्शाकर शिकायत को बंद कर देते हैं। वन टाइप पासवर्ड (ओटीपी) सिस्टम लागू होने के बाद यह फर्जीवाड़ा नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि खुलासा हुआ है कि उपभोक्ता की ओर से दर्ज कराईं शिकायतें बिना समाधान के ही विभाग के रिकॉर्ड में निस्तारित दर्शा दी गईं। इस फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए अब उपभोक्ता जिस मोबाइल नंबर से शिकायत दर्ज कराएगा, उस पर ओटीपी जाएगा। जब तक उपभोक्ता इसे 1912 पर नहीं बताएगा, तब तक शिकायत को बंद नहीं किया जा सकेगा। 1912 के कामगारों को समस्या सुलझाने के बाद शिकायतकर्ता से बात करनी पड़ेगी और जब वह ओटीपी बताएगा तभी शिकायत बंद हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें