फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 1800 जर्जर रेलवे आवासों की तोड़ी जाएंगी छतें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे प्रशासन रेलवे कॉलोनियों के जर्जर घोषित किए 1800 आवासों की छतें तोड़ेगा। इससे इनका इस्तेमाल रुकेगा। आलमबाग स्थित एलडी रेलवे कॉलोनी के आवास संख्या 55सी में बीते सोमवार को ट्रांसजेंडर का शव छत से लटकता मिला था। ऐसे निष्प्रयोज्य घोषित कॉलोनी के बेजा इस्तेमाल का मामला सामने आया। इससे पूर्व फतेहअली कॉलोनी में जर्जर आवास की छत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने ऐसे आवासों की सूची बनाकर कार्रवाई की थी, लेकिन धीरे-धीरे फिर से इन आवासों का इस्तेमाल होने लगा। लोगा यहां अवैध तरीके से रह रहे हैं। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि आरपीएफ व इंस्पेक्टर ऑफ वर्क्स आईओडब्ल्यू की निगरानी में छतों को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें