फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10 हजार की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपीआईएल उपकेंद्र के तहत नाका बाजार की एलटी लाइनों पर बुधवार सुबह बंदरों की उछल-कूद से 93 लाख रुपये का पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे करीब 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह आठ से नौ बजे तक बिजली संकट रहा। उधर, 132 केवी टिकैतराय तालाब ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर भी इसका असर पड़ा। तालकटोरा, ऐशबाग, बांसमंडी, राजाजीपुरम आदि उपकेंद्र ठप हो गए। हालांकि, इससे उपभोक्ताओं की बिजली पर कोई असर नहीं पड़ा। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता की समिति ट्रांसफार्म क्षतिग्रस्त होने के कारणों की जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें