फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन जगह ट्रांसफार्मर में आग से बिजली गुल

विज्ञापन
बुधवार को वि​भिन्न इलाकों में ट्रांसफार्मर में लगी आग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। मंगलवार को तीन जगह ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं के बाद बुधवार को तीन और जगह ऐसी घटनाएं हुईं। इससे कहीं ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ तो कहीं केबल पूरी तरह जल गया। एक अपार्टमेंट की बिजली सुबह से शाम तक गुल रही जबकि फॉल्ट के कारण दो दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन



आशियाना के रश्मि खंड में बने रश्मि लोक अपार्टमेंट में बुधवार सुबह छह बजे 630 केवीए का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। इससे अपार्टमेंट की बिजली गुल हो गई। पीड़ित अधिकारियों से शिकायत करते रहे लेकिन कोई भी ट्रांसफार्मर ठीक करने नहीं आया। देर रात तक लोग बिना बिजली के रहे। अपार्टमेंट निवासी अमृतांशु मिश्र, जेपी शर्मा, अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि यहां पर डेढ़ सौ से ज्यादा परिवार रहते हैं। सुबह छह बजे ट्रांसफार्मर जलने के बाद पूरा दिन तपती दोपहर में गर्मी झेलनी पड़ी। एलडीए ने भी बिजली विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत की पर ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया गया। एलडीए के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लेसा से कह दिया गया है। वही ट्रांसफार्मर को ठीक करेंगे।


ट्रांसफार्मर की आग से भगदड़

चरन भट्ठा रोड की रॉयल सिटी कॉलोनी में दोपहर को अचानक एबीसी तारों में आग लग गई जो पोल पर रखे ट्रांसफार्मर तक जा पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि आसपास भगदड़ मच गई। आसपास के घरों तक आग के पहुंचने का खतरा हो गया था। दमकल ने आग को समय रहते बुझाया। एक घंटे के भीतर उपकेंद्र कर्मचारी पहुंचे और जले केबल को बदल कर बिजली चालू की। यहां पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बच गया। इसी प्रकार आलमबाग के चंदर नगर में भी ट्रांसफार्मर में आग लगी जिससे एलटी लाइन का केबल जलने से बिजली आपूर्ति में बाधा आई।
विज्ञापन




एक माह में 300 मेगावाट बढ़ी बिजली की मांग

गर्मी के चलते लखनऊ में रोजाना बिजली की मांग बढ़ रही है। अप्रैल 2025 के मुकाबले अप्रैल 2026 में बिजली की मांग में औसतन 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, उपभोक्ता भी बढ़े हैं मगर एक माह के भीतर करीब 300 मेगावाट बिजली खपत बढ़ी है। इसी वर्ष मार्च में औसतन खपत 1275 से 1300 मेगावाट के बची थी जबकि 22 अप्रैल को औसत खपत 1595 से 1600 मेगावाट के बीच पहुंच गई।



जिले में बिजली की मांग मेगावाट में

तारीख - 2025 026

17 अप्रैल 1188 1391
18 अप्रैल 1232 1425
19 अप्रैल 1216 1443

20 अप्रैल 1273 1546

21 अप्रैल 1453 1552
22 अप्रैल 1460 1595



यहां पर फॉल्ट से लोग बिजली के लिए तरसे

- अर्जुनगंज के डिप्टीगंज के आसपास।
- अलीगंज के विष्णुपुरी, मेहंदीगंज, पांडेयगंज।
- मनकामेश्वर मंदिर रोड, मुकारिम नगर, जोशी टोला।

- महानगर, बादशाहनगर, अयोध्या रोड आसपास।
- इंदिरानगर सूग्गामऊ के सभी इलाकों में।


00000
गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है। जहां पर ब्रेकडाउन होते हैं उसे जल्दी से जल्दी ठीक कराकर बिजली को चालू करा रहे हैं।

-राजीव कुमार,
अधीक्षण अभियंता तकनीकी, अमौसी जोन

बुधवार को विभिन्न इलाकों में ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : संवाद

बुधवार को विभिन्न इलाकों में ट्रांसफार्मर में लगी आग। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें