फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए फिर हुआ बवाल

Sun, 18 Aug 2013 11:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इटौंजा के उसरना गांव के ग्रामीणों ने बिजली संकट के विरोध में शनिवार को एसडीओ दफ्तर में तालाबंदी करके घंटों हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने इटौंजा उपकेंद्र के सभी चालू फीडर को बंद कराकर चार घंटे तक बिजली ठप रखी।
विज्ञापन


एसडीओ एवं जेई की सूचना के बाद भी क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में एसडीओ ने पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों को गांव में 100 केवीए की जगह पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिनों के भीतर लगवाकर बिजली संकट की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया तब बवाल खत्म हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि उसरना गांव का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर 26 जुलाई को जल गया था। तब से लेकर अब तक गांव में बिजली की समस्या बनी है। ग्रामीणों ने हंगामा किया था तब ट्रांसफार्मर बदला गया।
विज्ञापन


चंद घंटे के बाद ही ट्रांसफार्मर जल गया। तब ग्रामीणों ने लेसा के अधिशासी अभियंता से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखने की मांग की। जब सुनवाई नही हुई तो 13 अगस्त को ग्रामीणों ने इटौंजा उपकेंद्र पर फिर हंगामा व बवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें