फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने घेरा उपकेंद्र

Mon, 12 Aug 2013 08:29 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज उपकेंद्र इलाके के एक गांव में तीन दिन से बिजली न आने से भड़के लोगों ने रविवार को जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इलाके की आपूर्ति ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण ठप है। लगातार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे उपकेंद्र घेर लिया। अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन देकर घेराव खत्म कराया।
इंजीनियरों का कहना है कि इलाके में बिजली चोरी के चलते महीने भर में ही 100 केवीए के सात ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि कनेक्शन अधिक होने के बावजूद अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा।
विज्ञापन


इसी के चलते जब तब ट्रांसफार्मर फुंक जाते हैं। एक बार ट्रांसफार्मर खराब होने पर तीन-चार दिन तक बिजली संकट रहता है। बीते शुक्रवार को फुंका ट्रांसफार्मर रविवार तक नहीं बदला गया। इससे भड़के लोग उपकेंद्र पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय इंजीनियरों से 100 केवीए की जगह 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चबूतरे का निर्माण भी हो चुका है।

काफी देर बहस के बाद इंजीनियरों ने जल्दी ही बिजली चालू कराने और 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। हालांकि, शाम सात बजे तक बिजली चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उधर, अमीनाबाद में शाम को पांच बजे गूंगे नवाब पार्क के निकट स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। लेसा कर्मियों ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू की।

इसके अलावा चौपटियां इलाके में भी शनिवार रात को बिजली की आपूर्ति में अवरोध आया। जबकि रख-रखाव कार्य के चलते कई इलाके बिजली संकट की चपेट में रहे।

बीकेटी, इटौंजा व बौरुमऊ से जुड़े गांवों में भी सुबह से शाम तक घंटों बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें