फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज उपकेंद्र नौ घंटे तक ठप, हंगामा

Sun, 04 Aug 2013 09:03 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज उपकेंद्र शनिवार को करीब नौ घंटे तक ठप रहा। इसके चलते करीब दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सुबह से शाम तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


इसके विरोध में दोपहर में लोगों ने उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा कर नाराजगी व्यक्त की। वहीं शाम से पुरनिया उपकेंद्र की 33 केवी आपूर्ति फेल होने से अंधेरा पसरा है। रात साढ़े नौ बजे जली चालू हुई।

उपकेंद्र की सुबह नौ बजे अचानक बत्ती गुल हो गई। काफी जांच के बाद जब बिजली गायब होने का पता नहीं चल सका तो केबल फॉल्ट की पुष्टि हो सकी। इसकी सूचना केबल फॉल्ट लोकेटर को दी गई।
विज्ञापन


लोकेटर काफी देर से आया, जिससे केबल फॉल्ट स्थल की पहचान नहीं हो सकी। दोपहर बाद यह कार्य हुआ तो 33 केवी भूमिगत केबल को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


यह कार्य शाम को 6:15 बजे खत्म हुआ उसके बाद बिजली चालू हो सकी। अधिशासी अभियंता अनूप सक्सेना ने बताया कि केबल फॉल्ट के अलावा अन्य खामी के चलते बिजली को चालू करने में वक्त लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें