लखनऊ। सुभाष पार्क उपकेंद्र को 33 केवी बिजली आपूर्ति करने वाले भूमिगत केबल में फॉल्ट से शनिवार को महानगर में बिजली संकट रहा। अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि खुर्रमनगर उपकेंद्र से फॉल्ट आने पर गोमतीनगर उपकेंद्र से आपूर्ति बहाल हुई, पर कटौती भी हुई।
इससे महानगर की सचिवालय कॉलोनी, डंडहिया बाजार, रहीमनगर, सेक्टर ए से डी तक, जनगणना कार्यालय, बादशाहनगर, करामत मार्केट और गोल मार्केट में 30 मिनट से सवा घंटे तक बिजली संकट रहा। वहीं, गोमतीनगर के विराजखंड एक, सृजन विहार और एल्डिको ग्रीन में भी आपूर्ति बाधित हुई, पर 30 मिनट में संकट दूर हो गया। चौक, ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा हरदोई रिंग रोड, मोहान रोड, आलमनगर क्षेत्र में भी बिजली संकट रहा। आशियाना, उतरेठिया, तेलीबाग, जानकीपुरम, डालीगंज में बिजली की आवाजाही रही।