फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू में बिजली गुल, 10 ऑपरेशन व 500 जांचे टली

Sun, 11 Oct 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई रोड स्थित 220केवी ट्रांसमिशन केंद्र में मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को पुराने लखनऊ के 10 लाख लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। यहां शाम 4 बजे तक आपूर्ति सामान्य हो सकी। वहीं, केजीएमयू में चार घंटे तक हुई बिजली कटौती ने एक्स-रे, सीटी स्कैन और पैथोलॉजी जांचे ठप कर दी।
विज्ञापन


बड़ी पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री की लैब में अंधेरा छाया रहा। सैंपल लिए गए लेकिन जांचे नहीं की गईं। 10 से अधिक ऑपरेशन टालने पड़ गए।

पैथोलॉजी में हिस्टोपैथोलॉजी, माइक्राबॉयोलॉजी में न तो जांच हुई और न ही सैंपल की प्रोसेसिंग की जा सकी। इसी तरह बायोकेमिस्ट्री विभाग की लैब में भी अंधेरा छाया रहा।

तीनों जगह लगभग 500 से अधिक जांच नहीं हो सकी। एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई में भी बाधा आई। ऑपरेशन थिएटर में जनरेटर बैकअप था लेकिन एयर कंडीशनर काम नहीं कर रहे थे। इसलिए वहां भी सर्जरी ठप रही। सिर्फ ट्रॉमा सेंटर में ही इमरजेंसी सर्जरी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

विक्टोरिया के 4 फीडर शाम तक रहे बंद

विक्टोरिया उपकेंद्र के चार फीडरों की बिजली सप्लाई शनिवार को शाम 6 बजे तक बंद रही। दोपहर में ट्रांसमिशन उपकेंद्र से सप्लाई सामान्य होने के बाद चार  इनकमिंग फीडरों से आपूर्ति फेल हो गई है।

इसके चलते मंसूर नगर, अकबरी गेट, काली बाड़ी मंदिर की बिजली आपूर्ति शाम 6 बजे तक बंद रही। इससे हजारों लोग प्रभावित रहे। वहीं आशियाना के तिलकनगर में दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।

विकासनगर में 11केवी लाइन में खराबी आने से बिजली गुल रही। जबकि चंदर नगर उपकेंद्र से 33केवी लाइन फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बंद रही। यहां पर रोस्टिंग कर आपूर्ति बहाल रखी गई। वहीं 11केवी फाल्ट की वजह से वृंदावन इलाके में बिजली संकट रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें