फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खंभे टूटने से आठ घंटे तक बिजली-पानी का संकट

विज्ञापन
बिजली का टूटा खंभा।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अहिबरनपुर उपकेंद्र के त्रिवेणीनगर स्थित सिटी कॉर्ट कॉलोनी व आसपास के लोग बुधवार को आठ घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरसते रहे। यह संकट वाहन की टक्कर से बिजली के दो खंभे टूटने के कारण उत्पन्न हुआ। इसके अलावा अन्य इलाकों में भी तकनीकी गड़बड़ी के कारण भी बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह 8:30 बजे वाहन की टक्कर से यह घटना हुई। इससे 150 से ज्यादा घरों की बिजली शाम 4 बजे चालू हो सकी। पहले टूटे खंभे हटाए और फिर नए लगाए गए। इसके बाद नए तारों के जरिये आपूर्ति चालू कराई गई। उधर, अमीनाबाद उपकेंद्र इलाके में दोपहर के वक्त एक दुकान में एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। इससे एक घंटे तक गूंगे नवाब पार्क और मुमताज मार्केट के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी प्रकार विभूतिखंड और महिला पॉलीटेक्निक उपकेंद्र की 33 केवी बिजली एक तरफ से बंद होने पर दूसरी तरफ से चालू कर ली गई। विश्वविद्यालय उपकेंद्र के निराला नगर लाइन में फॉल्ट आने के कारण सुबह 8 से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।

एक लाख की आबादी ने बिन बिजली गुजारी रात
मंगलवार देर रात करीब 11 बजे रहीमाबाद के करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों ने रहीमाबाद उपकेंद्र पर फोन मिलाना शुरू किया। उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ आलोक कुमार ने बताया कि बिजली सही करवा रहे हैं। लेकिन रात भर बिजली नहीं आई। नौ घंटे बीतने के बाद बुधवार सुबह आपूर्ति बहाल हुई। जिंदौर, लालूहार, शेरनगर, गदिया खेड़ा, झुरी खेड़ा, गढ़ी सहित करीब 50 गांवों के लोग रात में गर्मी व उमस से परेशान रहे।
विज्ञापन



बिजली चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
राजधानी में बुधवार को बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों पर कार्रवाई हुई। अमौसी जोन में सुमन बंशीगढ़ी, लखनऊ सेंट्रल में मेराज, मुमताज, वहीदा, भवन लाल और धर्म किशोर सीधे केबल से बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसी प्रकार गोमतीनगर जोन में इरशाद खां, दिलदार खां निवासी मटियारी शिवपुरी पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें