फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलू व्यापारी से लूटपाट, 40 हजार नकद और सोने की चेन छीनी

Wed, 30 Sep 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन। इलाके में मंगलवार रात आलू व्यापारी पर हमला कर 40 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस घटना को पैसे के लेनदेन के विवाद में हुई मारपीट बता रही है।
विज्ञापन


रामीपुर निवासी आलू व्यापारी दिवाकर पटेल मंगलवार रात करीब नौ बजे नवीन कृषि मंडी से घर लौट रहे थे। उनके पास आलू बिक्री के एक लाख 40 हजार रुपये थे। आरोप है कि हवेली रेस्टोरेंट के पास उसरी माइनर पर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से हमला कर बाइक समेत गिरा दिया। इसके बाद जेब से 40 हजार रुपये और गले से सोने की चेन छीन ली। एक लाख रुपये छीनने की कोशिश के दौरान व्यापारी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।

स्थानीय लोगों ने घायल व्यापारी को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। व्यापारी ने नकदी और चेन लूटने का आरोप लगाया है। सीओ यादुवेंद्र बहादुर ने बताया कि कोतवाली प्रभारी के अनुसार मामला पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट का है। पुलिस ने एक बाइक कब्जे में ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें