फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटीः स्थगित परीक्षाएं सात जनवरी से, नया कार्यक्रम जारी

Mon, 23 Dec 2019 11:39 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने विधि संकाय के साथ ही इंजीनियरिंग संकाय की स्थगित परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं सात जनवरी को होंगी। लविवि ने पेपर लीक मामले के बाद विधि संकाय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। इसके बाद इनका नया कार्यक्रम भी जारी किया गया था।

विज्ञापन


स्थागित परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू होनी थीं। इस बीच लविवि में हुए प्रदर्शन और हिंसा की वजह से परीक्षा फिर से स्थगित करनी पड़ी। विवि प्रशासन ने इसको देखते हुए एक बार फिर से नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। विवि प्रशासन ने परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पहले ही घोषित कर दिए थे।

स्थगित परीक्षा उन्हीं केंद्रों पर होगी। परीक्षा नियंत्रक ले. कर्नल अंजनी कुमार मिश्रा ने रविवार को नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसमें एलएलबी ऑनर्स, एलएलएम के साथ ही इंजीनियरिंग का परीक्षा कार्यक्रम भी शामिल है। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच होनी है।

विज्ञापन

देखें- संशोधित कार्यक्रम

प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एलएलबी थ्री ईयर्स- प्रथम सेमेस्टर

प्रतीकात्मक तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें