फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी की जांच कराएंगे डाकिए

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी की जांच कराएंगे डाकिए, लखनऊ जिले से होगी शुरुआत
विज्ञापन

अब डाक विभाग में कार्यरत डाकिए टीबी मरीजों की जांच भी कराएंगे। इस संबंध में डाक विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच समझौता हो गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसकी शुरुआत लखनऊ से हो रही है। यह जानकारी डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने दी। वह सोमवार को हजरतगंज स्थित प्रधान डाकघर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डाकिए टीबी के संभावित मरीज के बारे में जानकारी रखेंगे। उन्हें लैब तक पहुंचने से लेकर विभिन्न सेंटरों से कलेक्ट किए गए सैंपल को आधुनिक प्रयोगशाला तक पहुंचाएंगे। इस दौरान जिन मरीजों का खाता नहीं खुला होगा, उनके खाते भी खुलवाएंगे। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि डाक विभाग के सहयोग से टीबी को खत्म करने के अभियान को गति मिलेगी। डाकिए गांव-गांव जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करेंगे। लखनऊ परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल राजकुमार एवं डीटीओ डॉ. बीके सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से टीबी की आधुनिक जांच कराने के लिए सैंपल ट्रांसपोर्टेशन का कार्य डाकिए के जरिए किया जाएगा। इस दौरान शशि कुमार उत्तम, अभय चंद्र मित्रा, लोकेश कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें