फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला कर्मचारी व उसके पूर्व सहपाठी के पोस्टर चिपकाए

Mon, 07 Apr 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिला कर्मचारी व उसके पूर्व सहपाठी के पोस्टर चिपकाए
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग निवासी युवक के पिता ने गोमतीनगर के विनम्रखंड निवासी शशांक शर्मा पर उनके बेटे व उसकी पूर्व सहपाठी के पोस्टर दीवार पर चिपकाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक कई साल पहले उनका बेटा और उसकी दोस्त एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसके बाद बेटे की दोस्त निजी कंपनी में काम करने लगी। 13 साल बाद दोनों की फिर मुलाकात हुई। इससे चिढ़कर शशांक ने यह हरकत की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी से ऐंठे 20 हजार
आलमबाग के आदर्श नगर निवासी सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने थाने में परिचित रिटायर्ड कर्मचारी राजाजीपुरम निवासी मंजू रानी के खिलाफ थाने में 20 हजार रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। ओम प्रकाश के मुताबिक वह आयुर्वेद विभाग उप्र से चिकित्साधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं। विभाग में मंजू देवी भी स्टेनो के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। आरोप है कि बीते साल मंजू ने पति के इलाज के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद वह मकान खाली कर चली गई। इंस्पेक्टर आलमबाग के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें