फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर लगवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए के विरोध में हिंसा के आरोपियों के पोस्टर लगवाए
विज्ञापन

चौक और ठाकुरगंज में बृहस्पतिवार को पुलिस ने सीएए के विरोध में हिंसा व आगजनी करने के आरोपी मौलाना सैफ अब्बास और शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिब्तेन नूरी समेत 15 उपद्रवियों के पोस्टर लगवा दिए।
एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि जिन लोगों के पोस्टर लगवाए गए हैं, उनमें से हसन, इरशाद और आलम ने बृहस्पतिवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
एसीपी ने बताया कि चौक निवासी मौलाना सैफ अब्बास, शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक के बेटे कल्बे सिब्तेन नूरी, ठाकुरगंज में रहने वाले सलीम चौधरी, कासिफ, हलीम, नीलू, मानू, इस्लाम, आसिफ, तौकीर, जमाल और शकील अभी फरार हैं।
विज्ञापन

सभी पर इनाम घोषित किया जा चुका है। उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
इससे पहले सोमवार को ठाकुरगंज और चौक पुलिस ने सीएए-एनआरसी को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा व आगजनी में शामिल आठ फरार आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी शुरू करा दी है। मालूम हो कि बीते वर्ष दिसंबर में प्रदर्शन के दौरान शहर के विभिन्न हिस्सों में हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़ व बवाल हुआ था।
इस मामले में ठाकुरगंज, हजरतगंज, हसनगंज थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। ठाकुरगंज पुलिस ने 27 नामजद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
जिसमें से 11 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक अदालत में हाजिर हो गया था जबकि सात कोर्ट से गिरफ्तारी के विरुद्ध आदेश ले आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें