फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के दौरे से पहले रायबरेली में लगे 'मोदी वापस जाओ' के पोस्टर, प्रशासन में हड़कंप

Sat, 15 Dec 2018 09:33 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में लगे पोस्टर
विज्ञापन

एक दिवसीय दौरे पर रविवार को रायबरेली पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध आने से पहले ही शुरू हो गया। शुक्रवार शाम से ही शहर के कई महत्वपूर्ण जगहों पर 'मोदी वापस जाओ' के पोस्टर लगाए गए। यह पोस्टर सपा और स्वराज अभियान द्वारा लगाए गए।

विज्ञापन


दोनों दल बीजेपी सरकार में किसानों और नौजवानों की हो रही उपेक्षा को लेकर नाराज हैं। प्रशासन को इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में हरकत में आए प्रशासन ने कई स्थानों पर पोस्टर फड़वा भी दिए। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें नाबालिग के साथ दस साल तक हुए सामूहिक दुष्कर्म की दास्तां, 17 वर्ष की उम्र में बन गई मां
विज्ञापन


बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी गांधी परिवार का गढ़ रहे रायबरेली में एक रैली को संबोधित करने के लिए रविवार को वहां पहुंच रहे हैं। वह यहां जिले को 1100 करोड़ रुपये की परियोजनओं की सौगात देंगे। पीएम मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी लालगंज का निरीक्षण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री हमसफर रेल बोगियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पीएम मोदी के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसपीजी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सीएम और राज्यपाल करेंगे पीएम की अगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यहां पहुंचने पर सूबे के मुख्यमंत्री और राज्यपाल राम नाईक उनकी अगवानी करेंगे। इस मौके पर ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री 9.50 बजे पीएम मोदी मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। 10 बजे कोच फैक्टरी का निरीक्षण और जनसभा को संबोधित करेंगे। 11.35 बजे वह यहां से प्रयागराज के लिए उड़ान भरेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी यहां 1100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें