फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: कांग्रेस की पोस्टर गर्ल और मुलायम के साढ़ू भाजपा में शामिल, साढ़ू का आरोप- अखिलेश ने नेताजी को कैद कर रखा है

Thu, 20 Jan 2022 08:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुलायम परिवार के एक अन्य सदस्य प्रमोद गुप्ता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए प्रमोद गुप्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ प्रियंका मौर्य और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू एवं पूर्व सपा विधायक प्रमोद गुप्ता बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रियंका के भाजपा में जाने से कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान को झटका लगा है। वहीं, मुलायम के समधी हरिओम यादव और बहू अपर्णा यादव के बाद साढू प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल होने वाले उनके तीसरे रिश्तेदार हैं। इस मौके पर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमोद ने कहा कि अखिलेश ने नेताजी को कैद करके रखा है। उनकी तबीयत अच्छी नहीं है। अब सपा में गुंडे और माफियाओं को शामिल किया जा रहा है। प्रमोद गुप्ता सपा के पूर्व विधायक हैं। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इसके पहले बुधवार को मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा राज में बहू-बेटियां सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने प्रियंका मौर्य, प्रमोद गुप्ता, सेवानिवृत्त आईएएस किशन सिंह अटोरिया और लोक गायिका वंदना मिश्रा को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इनके अलावा सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज उर्फ मोंटू राघव, एटा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह चौहान, शेष पाल सिंह तोमर, मुरादाबाद के भाकियू के पूर्व जिला संयोजक सोमपाल, बसपा के नेता सुनीत शुक्ला, शिवम विश्नोई भी भाजपा में शामिल हुए हैं।



 
 

वोट के लिए इस्तेमाल, टिकट भी नहीं दिया : प्रियंका
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में महिला वोट बैंक को साधने के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान शुरू किया है। इसके लिए जारी पोस्टर में प्रियंका मौर्य को चेहरा बनाया है। भाजपा में शामिल होने के बाद प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने मौर्य और शाक्य वोटों के लिए उनके चेहरे और उनके सामाजिक कार्यों का उपयोग कर उन्हें पोस्टर गर्ल बनाया था। लेकिन चुनाव में उन्हें टिकट भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जुड़कर अब वे सेवा कार्य करेंगी। प्रियंका युवा कांग्रेस की महासचिव, संजीवनी इंडियन रोटी बैंक की राष्ट्रीय समन्वयक और नेकी की दीवार अभियान की अध्यक्ष होने के साथ होम्योपैथिक चिकित्सक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें