लखनऊ। ग्राहकों की सुविधा के लिए 30 सितंबर को डाक अदालत का आयोजन हजरतगंज स्थित पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी) कार्यालय में दोपहर 2:30 बजे से किया गया है। यहां डाक विभाग की योजनाओं व सेवाओं से जुड़ी शिकायतें निस्तारित की जाएंगी।
पीएमजी कार्यालय के सहायक निदेशक ने बताया कि यहां लखनऊ के अतिरिक्त रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, अयोध्या व अंबेडकरनगर के डाक उपभोक्ताओं की शिकायतों की भी सुनवाई होगी। जिन्हें याचिका व प्रतिवेदन देना है, वह 26 सितंबर तक कार्यालय में पत्र से या ईमेल pmglucknowgmail.com पर शिकायत भेज सकते हैं।
जिन्हें प्रवर डाक अधीक्षक-डाक अधीक्षक स्तर की डाक अदालतों में संतोषजनक समाधान नहीं मिला, वे अपनी शिकायत में उसका संदर्भ अवश्य दें।