लखनऊ। बार-बार नोटिस के बावजूद वाहनों का बकाया टैक्स न जमा करने वालों का नाम-पता, फोटो परिवहन विभाग ने सोशल मीडिया पर डाला है। लखनऊ के दस बड़े बकायेदारों की सूची जारी कर दी गई है।
इन बकायेदारों पर औसतन पौने तीन लाख रुपये तक टैक्स बकाया है। आरटीओ प्रशासन संजय कुमार तिवारी ने बताया कि अवध विहार कॉलोनी की विंधा पर 2,79,552 रुपये बकाया है। इसी कॉलोनी के कुलदीप पर 2,57,025 रुपये, निवाती टोला मड़ियांव के जावेद पर 283465 रुपये का बकाया है। ओमनगर आलमबाग की सतवंत कौर, आलमबाग के रामसरन, नई बस्ती सीतापुर रोड की सुशीला, विशाल खंड गोमतीनगर के दीपक तिवारी, सेक्टर एफ एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड के ब्रिज किशोर सिंह, मोहान रोड की वसीम फातिमा पर भी सवा दो लाख रुपये से अधिक बकाया है।