फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में आज गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के माैसम में बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को नए विक्षोभ के असर से लखनऊ में तेज रफ्तार हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही माैसम देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को राजधानी में तपिश और तीखी धूप का प्रकोप बना रहा। दोपहर में धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। बेहिसाब पसीना बहने से लोग परेशान हो गए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से राजधानी में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार है। यह बदलाव शुक्रवार तक बना रह सकता है। इससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की कमी के साथ 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़त के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की दोपहर धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें