फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डिप्टी सीएम का पीआरओ बता भाजपा नेता के परिवार को दी हत्या की धमकी

Sun, 31 May 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के जनरैलगंज निवासी भाजपा नेता रंजीत निगम ने पवन शास्त्री यादव पर खुद को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का पीआरओ बताकर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर ठाकुरगंज पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


रंजीत ने बताया कि 28 मई की शाम 6:34 बजे उन्हें अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को डिप्टी सीएम का पीआरओ बताया और उनकी ओर से दायर एक केस के बारे में जानकारी लेने लगा। आरोपी ने पूछा कि केस से संबंधित आपके पास कौन आया है। इस पर उन्होंने राकेश यादव, उसकी पत्नी, दीपू सक्सेना, उसकी पत्नी, राकेश के भाई और बेटे की आने की बात कही। भाजपा नेता का आरोप है कि पवन उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने उनकी व परिवार की हत्या करने की धमकी दी। इस बात से वह और उनका परिवार काफी डर गया। उन्होंने पहले यूपी 112 पर मामले की सूचना दी। फिर ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि जिस नंबर से भाजपा नेता को कॉल की गई है, उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा नेता से केस से संबंधित ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें