फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बताकर टेंडर के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पे

Sat, 28 Mar 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बताकर जालसाज ने साथी के साथ मिलकर चिनहट के मटियारी निवासी राकेश कुमार यादव से टेंडर के नाम तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर चिनहट पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

राकेश के मुताबिक कुछ समय पहले उनकी मुलाकात विजेंद्र प्रताप सिंह और अशोक कुमार मिश्रा से हुई थी। विजेंद्र ने खुद को मुख्यमंत्री का सचिव बताया था। उसने उन्हें कानपुर मेडिकल कॉलेज में टेंडर दिलाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर उन्होंने विजेंद्र व उसके साथी को 20 जून 2025 को कई टुकड़ों में तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद उन्हें टेंडर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें