फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग में कुली की पिटाई, उप मुख्यमंत्री के दखल से मामला दर्ज

Tue, 09 Jun 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर द्वितीय कॉमन हॉल के सामने सोमवार को कुली मो. एहराम की पिटाई कर दी गई। इससे उनके हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। इस घटना से नाराज कुलियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उनके हस्तक्षेप के बाद चारबाग जीआरपी में सुधीर कुमार व मकबूल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मो. एहराम अयोध्या के रहने वाले हैं और वर्षों से स्टेशन पर काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, सोमवार को ट्रॉली मोड़ने के दौरान आरोपियों से उनका विवाद हुआ था। दोनों आरोपी स्टेशन पर खाना आपूर्ति का काम करते हैं। कुलियों ने मामला दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उप मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें