फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोर्टल ने दिया धोखा, मुख्यमंत्री पुरस्कार मिलने में हो सकती देरी

Thu, 14 Sep 2023 06:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरस्कार के लिए जिले की 141 पंचायतों ने किया है ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

मानकों की जांच के लिए कमेटी का गठन नहीं, जांच में भी लगेगा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत बेहतर काम करने वाली 141 ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अभी इंतजार करना होगा। पंचायत पोर्टल में खामियां आने के कारण वह काम नहीं कर रहा है। इससे मानकों की जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन नहीं हो पा रहा है। पोर्टल के काम करने के बाद ही आवेदन करने वाली पंचायतों के नाम की सूची मिल सकेगी। हालांकि मानकों की जांच में देरी होने के कारण पंचायतों को पुरस्कार मिलने में भी देरी होगी।
जिले की 980 ग्राम पंचायतों के वर्ष 2023-24 में पुरस्कृत होने के लिए ऑनलाइन आवेदन का काम पूरा हो गया है। नौ बिंदुओं गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांव पर किए गए कार्यों में अच्छा काम करने वाली 141 पंचायतों ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। इन्ही मानकों के हिसाब से पुरस्कार के लिए गांवों का चयन होगा। योजना में चयन के लिए ग्राम पंचायत को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन

आवेदन की प्रकिया पूरी होने के बाद जिला स्तरीय कमेटी मानकों की जांच करेगी, लेकिन पोर्टल पिछले 10 दिन से काम नहीं कर रहा है। ऐसी स्थिति में आवेदन करने वाली पंचायतों की सूची नहीं मिल पा रही है। सूची मिलने के बाद ही जिला स्तरीय अधिकारियों को पंचायतों के नाम मानकों के जांच के लिए दिए जाएंगे। पंचायतीराज विभाग के अधिकारी निदेशालय से बात करके जल्द ही पोर्टल को शुरू कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की 141 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाना है, लेकिन पोर्टल काम नहीं कर रहा है। इसके लिए निदेशालय से बात की गई है। जल्द ही आवेदन करने वाले गांवों के नाम मिलने के बाद मानकों की जांच शुरू कराई जाएगी।
-नवीन सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें