फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीईटी परीक्षा में केवल 11 फीसदी अभ्यर्थी सफल, 15 जनवरी तक वेबसाइट पर रहेगा रिजल्ट

Sat, 16 Dec 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2017 में केवल 11 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शुक्रवार को परिणाम जारी कर दिया। सफल अभ्यर्थी अब शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हो गए हैं।
विज्ञापन


उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 17.34 फीसदी प्राथमिक स्तर और 7.87 फीसदी अभ्यर्थी उच्च प्राथमिक स्तर के हैं। हालांकि कुल 89 फीसदी असफल अभ्यर्थी आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इनमें बड़ी संख्या शिक्षामित्रों की भी है लेकिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शिक्षा मित्रों की संख्या अब तक स्पष्ट नहीं की गई है।

यूपीटीईटी का आयोजन 15 अक्तूबर को किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश भर में दो चरणों में हुई थी। इसका परिणाम 30 नवंबर को जारी होना था लेकिन उत्तरकुंजी में कुछ प्रश्नों को लेकर मामला हाईकोर्ट में जाने के कारण परीक्षा घोषित करने में 16 दिन विलंब हुआ। टीईटी के लिए कुल नौ लाख 76 हजार 760 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें प्राथमिक स्तर के तीन लाख 49 हजार 192 और उच्च प्राथमिक स्तर के छह लाख 27 हजार 568 अभ्यर्थी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जनवरी तक वेबसाइट पर उपलब्‍ध रहेगा रिजल्ट

demo pic - फोटो : amar ujala
इनमें से प्राथमिक स्तर के दो लाख 76 हजार 36 अभ्यर्थी टीईटी में शामिल हुए थे और इनमें 47 हजार 975 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर पांच लाख 31 हजार 712 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी और इनमें 41 हजार 888 अभ्यर्थी सफल रहे।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक परीक्षाफल निर्धारित वेबसाइट ‘http://upbasiceduboard.gov.in’ पर अपलोड कर दिया गया है। परिणाम वेबसाइट पर 15 जनवरी को शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें