फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी की डेयरी दुकानों में बिक रहा घटिया पनीर व दही

Wed, 25 Dec 2013 10:36 AM IST
नरेंद्र नरायण मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की डेयरी दुकानों में घटिया पनीर व दही बिक रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कोई सख्त कदम न उठाए जाने के चलते धंधेबाज बेखौफ मिलावटी व अधोमानक उत्पाद बेच रहे हैं।
विज्ञापन


एफएसडीए द्वारा बीते माह शहर में लिए गए पनीर, दही, अरहर दाल, मंगौड़ी, सिंघाड़ा आटा, हल्दी पाउडर के अलावा दलिया सहित 11 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जांच रिपोर्ट में दही व पनीर की खराब क्वालिटी की पुष्टि हुई है। जबकि अन्य नमूनों में पैकेजिंग के मानकों का उल्लंघन हुआ है।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि राजधानी में सितंबर से नवंबर माह तक चलाए गए जांच अभियान में विभिन्न दुकानों से 11 नमूने लिए गए थे।

इनमें पनीर बेचने वाली जनता डेयरी चारबाग, दुर्गमा रेस्टोरेंट लालबाग और पाल डेयरी गोमतीनगर के नमूनों की जांच में मिल्क फैट की मात्रा मानक से कम मिली है।
विज्ञापन


इसी तरह दही के दो नमूने भी गुणवत्ता विहीन मिले। गुप्ता स्वीट हाउस सब्जी मंडी चारबाग व पाल डेयरी गोमती नगर में बिक रहा दही अधोमानक पाया गया।

यही नहीं दुकानों पर बेचे जा रहे अन्य उत्पादों की पैकिंग में भी कमी मिली। सिंघाड़ा आटा की पैकिंग कर बेचने वाले श्याम प्रोविजन स्टोर कैंपवेल रोड, शक्ति दलिया बेचने वाले अग्रवाल जनरल स्टोर कमला नेहरू नगर के यहां पैकिंग में अनियमितता मिली।

एफएसडीए प्रशासन के मुताबिक खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग के लिए निर्धारित नियमों का अनुपालन करना आवश्यक होता है। लेकिन दलिया व सिंघाडे़ के आटे की पैकेजिंग नियमों के विपरीत मिली।

नियमों का पालन न करने पर इन दुकानदारों के खिलाफ वाइलेशन ऑफ रेगुलेशन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

वहीं खुला हल्दी पाउडर बेचने वाले जायसवाल जनरल स्टोर ठाकुरगंज व मूंग दाल की मुंगौड़ी बेचने वाले प्रभु दयाल स्टोर जॉपलिंग रोड के नमूने भी जांच रिपोर्ट में निगेटिव आए हैं।

ईजीडे विकासनगर व मां दुर्गा जनरल स्टोर जॉपलिंग रोड से लिए गए अरहर दाल के नमूनों में भी कमी मिली। सभी आरोपियों के खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें