बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता की एक बार फिर पोल खोल गई। सातवीं के बच्चे साधारण गुणा और भाग तक नहीं लगा सके। 15 का पहाड़ा सुनाने में भी बच्चे असफल रहे।
मामला नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुर लाला का है। इसका खुलासा मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह राणा के निरीक्षण में हुआ। उन्होंने स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक महेंद्र सिंह राणा ने राजधानी के तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय गुडंबा पहुंचे तो 147 में से 75 बच्चे उपस्थित मिले।