फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाओं की डेट जारी लेकिन नहीं अपलोड हुए प्रवेश पत्र

Sat, 19 May 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

यूपी में पॉलीटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 22 मई से पांच जून तक होंगी। इसके बावजूद विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अभी तक वेबसाइट पर अपलोड नहीं हुए हैं। इससे परेशान विद्यार्थियों का कहना है कि अगर प्रवेश पत्र में कोई गड़बड़ी हुई तो उसे कब दुरुस्त करा पाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, प्राविधिक शिक्षा परिषद ने तकनीकी समस्या को ठीक करने का दावा करते हुए कहा कि विद्यार्थी शनिवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, 22 मई से प्रस्तावित परीक्षा के प्रवेश पत्र बृहस्पतिवार को जारी होने थे। इसके बाद विद्यार्थी लॉगइन आईडी की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते थे। इसमें किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रधानाचार्य को उन्हें दुरुस्त करने का अधिकार दिया गया है। 

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक की सम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए प्रदेश में 264 केंद्र बनाए हैं। इनमें 131 केंद्र राजकीय, 18 सहायता प्राप्त और 115 निजी पॉलीटेक्निक संस्थान में हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिए गए हैं। लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरपुर, सहारनपुर, आगरा, फैजाबाद, बुंदेलखंड, कानपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर के परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील की सूची में रखा गया है। 
विज्ञापन


सर्वर में कुछ परेशानी होेने की वजह से प्रवेशपत्र अपलोड नहीं हो सके हैं। विद्यार्थी शनिवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। - संजीव कुमार सिंह, सचिव, प्राविधिक शिक्षा परिषद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें