लखनऊ। राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, सेमेस्टर बाद शुरू होंगी। लिखित, वाइवा और प्रयोगशाला परीक्षा में अनुपस्थित होने पर सेमेस्टर में बैक माना जाएगा। बैक परीक्षा पास करने के लिए परीक्षार्थियों को एक सेमेस्टर के बाद अवसर दिया जाएगा।
इस समय पॉलीटेक्निक के सभी पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं हो रही हैं जो 13 जनवरी तक चलेंगी। हीवेट पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ने बताया कि सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सहित अन्य कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं। 14 जनवरी के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा लेने के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के शिक्षक शामिल होंगे।