फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए अब 20 तक करें आवेदन, पांच व छह जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

Fri, 08 May 2020 09:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि 20 मई तक बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 11 मई थी। प्रवेश परीक्षा पांच और छह जुलाई को होगी।

विज्ञापन


परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि 20 मई तक आवेदन के बाद अभ्यर्थी 21 से 25 मई के बीच आवेदन फॉर्म की गलतियां सुधार सकेंगे। प्रवेश परीक्षा की तारीख में भी बदलाव हो गया है।

नये कार्यक्रम के अनुसार ग्रुप ए की परीक्षा पांच जुलाई को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ऑफलाइन होगी। पांच जुलाई को ही ग्रुप ई की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच ऑफलाइन होगी।
विज्ञापन


ग्रुप बी से लेकर आई तक की परीक्षा छह जुलाई को सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच ऑनलाइन होगी। इसी दिन ग्रुप-के की सभी परीक्षाएं 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच ऑनलाइन होंगी। परिषद के सचिव ने अभ्यर्थियों को नियमित वेबसाइट देखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें