लखनऊ। करीब 20 लाख रुपये की लागत से राजधानी के राजकीय व अनुदानित पॉलीटेक्निक की प्रयोगशालाओं की हालत सुधारी जाएगी। यहां विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को पेश किए गए बजट में प्राविधिक शिक्षा विभाग को 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि आवंटित हुई है। इस बजट से राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों का नवीनीकरण होगा, पुरानी प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाया जाएगा, स्मार्ट क्लास रूम भी बनेंगे। संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि शासन के साथ ही निजी कंपनियों के सहयोग से विकसित होने वाले लैब में विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।