फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक साल में 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से एक साल में 10 हजार युवकों को नौकरी देने का लक्ष्य है। इसके लिए वह 50 से अधिक रोजगार मेले लगाएगा। अलग-अलग संस्थानों में प्रस्तावित कैंपस प्लेसमेंट में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, होंडा, हीरो मोटर्स, महिला हेल्पलाइन व अन्य बड़ी कंपनियां विद्यार्थियों का चयन करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान में छोटी-बड़ी कुल 100 से अधिक कंपनियां पंजीकृत हैं। प्रत्येक कंपनियों में 50 से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। विभाग की यह भी प्राथमिकता है कि युवतियों को आसपास जिले में ही नौकरी मिले। इसके लिए कंपनी में रिक्त सीटों का भी अपडेट लिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें