फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पॉलीटेक्निक प्रवेश का परिणाम 21 को, काउंसिलिंग जुलाई में

Sat, 14 Jun 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक प्रवेश का परिणाम 21 को, काउंसिलिंग जुलाई में
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हो गई। परीक्षा का परिणाम 21 जून को घोषित किया जाएगा, जबकि प्रवेश काउंसिलिंग 30 जून के बाद शुरू होने की संभावना है। प्रवेश से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि पांच जून से शुरू हुई परीक्षा प्रदेश के 171 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कुल 4,25,993 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 82 प्रतिशत ने फार्मेसी और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के कोर्सों के लिए परीक्षा दी।

राजधानी सहित प्रदेश के 147 राजकीय, 18 अनुदानित, 18 पीपीपी मॉडल और 2486 निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में फार्मेसी और डिप्लोमा इंजीनियरिंग की लगभग 2.90 लाख सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


सेमेस्टर परीक्षा से वंचितों को मिला एक और मौका
सीयूईटी के कारण जो छात्र पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें तकनीकी शिक्षा परिषद ने एक और मौका देने का निर्णय लिया है। परिषद के सचिव अजीत कुमार के अनुसार, 18 से 20 जून के बीच संबंधित परीक्षा केंद्रों पर छूटे हुए विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें