आईटीआई में प्रवेश के लिए 22 तक आवेदन, आठवीं पास को भी मौका
लखनऊ। राजकीय और निजी प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में संचालित व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश के लिए 22 जून तक आवेदन होंगे। आठवीं व हाईस्कूल पास इच्छुक विद्यार्थी, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकते हैं। अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि संस्थान में सिलाई कढ़ाई व अन्य कई ऐसे कोर्स हैं, जिनमें प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है।