फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 12 व 15 सितंबर को, इस वेबसाइट पर देखें पूरी जानकारी

Fri, 10 Jul 2020 01:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथियों में फिर बदलाव किया गया है। अब प्रवेश परीक्षा 12 और 15 सितंबर को होगी। इससे संबंधित संशोधित जानकारी वेबसाइट पर jeecup.nic.in अपलोड कर दी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा की तिथियों में चार बार बदलाव किया जा चुका है।
विज्ञापन


संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि पहले यह प्रवेश परीक्षा 19 और 25 जुलाई को होने वाली थी। 12 सितंबर को 3 वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम ग्रुप ए के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह 9:00 से 12:00 तक होगी। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी और इसमें 2,78,145 छात्र बैठेंगे। 

इसी दिन शाम की पाली में 2:30 से 5:30 तक डिप्लोमा फार्मेसी ग्रुप ई 1 से ई 2 की प्रवेश परीक्षा होगी। यह परीक्षा भी होगी और इसमें 66,306 छात्र बैठेंगे। 15 सितंबर को सुबह 9:00 से 12:00 तक ग्रुप बी, सी, डी, एफ, जी, एच, आई पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


यह परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें 22,597 छात्र बैठेंगे। इसी दिन शाम की पाली में 2:30 से 5:30 बजे तक ग्रुप के 1 से के 8 तक के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। यह परीक्षा भी ऑनलाइन होगी और 23,846 छात्र इसमें शामिल होंगे। प्रवेश पत्र चार सितंबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें