प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा के 58 पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। इनमें से 44 डिप्लोमा व 14 पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम हैं। इन सभी को 17 ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए में इंजीनियरिंग के 33 पाठ्यक्रम सम्मिलित हैं। परिषद ने हर ग्रुप के टॉपरों की सूची जारी की है। ग्रुप ए के प्रथम चार स्थान पर प्रयागराज के छात्रों का कब्जा है। प्रथम स्थान पर राहुल कुशवाहा, दूसरे पर सचिन कुमार, तीसरे पर प्रदीप पटेल और चौथे स्थान पर रमाकांत यादव हैं।
तीन चरणों में होगी काउंसलिंग
दाखिले के लिए मुख्य तौर पर तीन चरणों में काउंसलिंग होगी, जो 27 जून से 24 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर भी तीन चरणों में काउंसलिंग होगी। प्रथम तीन चरणों में छात्रों को 250 रुपये शुल्क जमा कराकर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें सीट फिल करनी होगी। फिर उन्हें सीट लॉक करने का समय दिया जाएगा। सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को सीट कंफर्म कराने के लिए तीन हजार रुपये का शुल्क जमा कराना होगा।
प्रथम चरण में छूटे छात्रों को बाद के चरण की काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। वहीं सीट फिल करने के बाद छात्रों को अपग्रेड करने का अवसर दिया जाएगा। जनरल कैटेगरी में 25 अंक तक प्राप्त करने वाले बालकों को मुख्य काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।
वहीं एक अंक प्राप्त करने वाली बालिका भी काउंसलिंग में प्रतिभाग कर सकती है। मुख्य काउंसलिंग समाप्त होने के बाद खाली सीटों के लिए 29 जुलाई को स्पॉट काउंसिलिंग होगी। इसके बाद 3 अगस्त को परिषद के कार्यालय में सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग कराई जाएगी। निजी संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए 31 जुलाई से 15 अगस्त तक काउंसलिंग कराई जाएगी।
मुख्य काउंसलिंग के दौरान छात्र प्रदेश के 75 जनपदों में बने हेल्प सेंटर पर मदद ले सकते हैं। चाहे तो वे वहां पर भी अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं। इसके अलावा 0522- 2630- 108, 678 और jeecuphelp@gmail.com पर भी संपर्क साध सकते हैं।
मुख्य काउंसलिंग का शिड्यूल
- पहला राउंड : पंजीकरण व शुल्क जमा 2-30 जून, च्वाइस फिलिंग 27 जून से एक जुलाई, च्वाइस लॉक 29 जून से एक जुलाई, सीट अलॉटमेंट 2 जुलाई, आवंटित इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग व सिक्योरिटी शुल्क जमा 3-9 जुलाई ।
- दूसरा राउंड : पंजीकरण व शुल्क जमा, च्वाइस फिलिंग व च्वाइस लॉक 10-11 जुलाई, सीट अलॉटमेंट 12 जुलाई और आवंटित इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग व सिक्योरिटी शुल्क जमा 13-16 जुलाई।
- तीसरा राउंड : पंजीकरण, शुल्क जमा, च्वाइस फिलिंग व च्वाइस लॉक 17-18 जुलाई, सीट अलॉटमेंट 19 जुलाई और आवंटित इंस्टीट्यूट में रिपोर्टिंग व सिक्योरिटी शुल्क जमा 20-24 जुलाई।