फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म कांड: सीबीआई ने चालक और क्लीनर का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

Thu, 08 Aug 2019 12:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म कांड का आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ रायबरेली में हुए सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक आशीष पाल और क्लीनर मोहान श्रीवास का बुधवार को पॉलीग्राफ टेस्ट कराया।

विज्ञापन


इसके लिए सीबीआई के अधिकारियों ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार की थी। जिसके आधार फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में सवाल जवाब का लंबा दौर चला। सूत्रों का कहना है कि वैसे तो चालक और क्लीनर दोनों की रिमांड मंगलवार को पूरी हो गई थी, जिसे दो दिन के लिए अदालत में अर्जी देकर बढ़वा लिया गया था।

सूत्रों का कहना है कि चालक और ड्राइवर से पूर्व में हुई पूछताछ में कई जवाबों में काफी भिन्नता मिली थी। जिसके बाद सीबीआई ने इन दोनों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने का फैसला किया था।
विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई ने चालक और क्लीनर के करीब दो दर्जन करीबियों और उनके रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इन लोगों से पूरे दिन लंबी पूछताछ होती रही। पूछताछ का यह सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें