फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवि स्तर पर स्थापित हों पालि विभाग व विशिष्ट अध्ययन केंद्र

Sun, 10 Nov 2024 06:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वीआईपी रोड स्थित बुद्धविहार शांति उपवन में चल रहे पालि साहित्य सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को बौद्ध धर्म पर आधारित 50 से अधिक शोधपत्रों की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन



पालि साहित्य के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमाशंकर व्यास ने कहा कि केंद्र सरकार ने पालि को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा देकर पुनर्जीवित किया है। अब जरूरी है कि कक्षा छह से स्कूली शिक्षा में इसका समावेश किया जाए। उन्होंने देश के विश्वविद्यालयों में पालि विभागों और विशिष्ट अध्ययन केंद्रों की स्थापना की मांग उठाई।

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष हरिगोविंद बौद्ध ने बताया कि दूसरे दिन पांच सत्रों का आयोजन हुआ। इनमें पालि भाषा एवं साहित्य और बौद्ध अध्ययन से संबंधित विविध विषयों पर शोधपत्र एवं वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। शोधपत्रों में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं व भारतीय ज्ञान परंपरा के आलोक में पालि साहित्य पर शोधपत्र साझा किए गए। सम्मेलन में पालि पुस्तक मेला, पेंटिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें