फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव को आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को विकास भवन से रवाना की जाएंगी। जिले के सात मतदान केंद्रों के कुल 19 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए लिए पोलिंग पार्टियों का गठन कर दिया गया है। जिले के रिक्त प्रधान पद के पांच पदों के लिए और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान शनिवार छह जुलाई को सुबह शुरू होगा।
विज्ञापन

इसके लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को विकास भवन से रवाना की जाएगी। मतदान को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। संबंधित तहसीलदारों को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मतदान केंद्रों पर पुलिस की सख्त सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान ने बताया कि जिले के सात मतदान केंद्रों के 19 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार को विकास भवन से रवाना किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें